Viral Video: वडोदरा में खूंखार मगरमच्छ से बातें कर रहा था शख्स, मां कहकर फेर रहा था हाथ और फिर…

वडोदरा में मगरमच्छ से बात करता शख्स
– फोटो : सोशल मीडिया
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
जानवरों से कुछ लोग प्रेम करते हैं, उनके साथ प्यार से पेश आते हैं तो कुछ डरते भी हैं। साथ ही जब बात हो खतरनाक और खूंखार जानवरों की तब इंसान का डरना लाजमी भी है। हालांकि, गुजरात के वडोदरा शहर से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ जैसे खतरनाक प्राणी से डरना तो दूर, उससे बातें कर रहा है।
दरअसल, यह वीडियो शहर के जूना बाजार के पास बने एक तालाब किनारे का है, जो सोशल मीडिया पर काफी छा गया है। इस वीडियो कि हर तरफ चर्चा है। वीडियो में नजारा इतना चौंकाने वाला है कि इसे देखने वाला हर शख्स एक बार के लिए सहम जा रहा है। इसमें एक शख्स बड़े ही आराम से एक आठ फीट लंबे मगरमच्छ के साथ बातें करता हुआ दिख रहा है।
जानकारी के अनुसार मगरमच्छ से बात करने वाले इस शख्स का नाम पंकज पटेल है। वह मगरमच्छ से ऐसे बात कर रहा था जैसे उसे पहले से जानता हो। इतना ही नहीं वह बात करते हुए मगरमच्छ की पीठ पर हाथ भी फेर रहा था। वह मगरमच्छ को ‘मां’ कहकर संबोधित कर रहा था। उसने मगरमच्छ से कहा, ‘मां अगर तुझे किसी ने पत्थर मारा तो उसकी खैर नहीं।’ हालांकि, पंकज के पीछे मौजूद लोगों की भीड़ ने उसे बार-बार वहां से हट जाने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं माना और लगातार इस खूंखार जानवर से बातें करता रहा।
जानकारी मिली है कि पंकज ने ये खतरनाक काम होश में नहीं बल्कि नशे की हालत में किया है। कहा जा रहा है कि होश में न होने के चलते पंकज को मगरमच्छ से बातें करने में डर नहीं लगा। हालांकि, इस दौरान गनीमत रही कि मगरमच्छ ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर बाद वह नदी में चला गया।