Sports
IPL Auction 2021: क्रिस मॉरिस ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर मिनी ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश हुई। 33 वर्षीय ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मॉरिस अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।