Covid-19 update: अमेरिका में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड 4500 लोगों की मौत, जानिए बाकी देशों का हाल

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : iStock
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में 9.20 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब तक 19 लाख 70 हजार से अधिक लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।अमेरिका में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं मंगलवार को अमेरिका में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड करीब 4500 लोगों की मौत हुई है।
#BREAKING US Covid-19 death toll hits new daily record of nearly 4,500: Johns Hopkins pic.twitter.com/9DuWaZDhYW
— AFP News Agency (@AFP) January 13, 2021
अमेरिका में कोविड टीकाकरण अभियान के बावजूद कोरोना से संक्रमण और मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। अमेरिका में मंगलवार को कोरोना से रिकॉर्ड करीब 4,500 लोगों की मौत हुई। महामारी शुरू होने से लेकर अब तक अमेरिका में एक दिन में मरने वालों की यह संख्या सबसे अधिक है। इसी के साथ अमेरिका में मरने वालों की संख्या 3,89,599 से अधिक हो गई है। वहीं कोरोना से संक्रमण के 2,22,121 नए मामले दर्ज किए गए, इसी के साथ अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 23,368,225 पहुंच गया है। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अब तक 90 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
नीदरलैंड्स में लॉकडाउन बढ़ा
नीदरलैंड्स सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में लागू पाबंदियों में किसी तरह की कोई ढील नहीं दी जाएगी। सरकार ने कहा कि लोगों को पांबदियों का सख्ती से पालन करना होगा। नीदरलैंड्स के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी किया। साथ ही लॉकडाउन को तीन हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, यह बात हम सभी जानते हैं कि हमारे पास फिलहाल और कोई रास्ता भी नहीं है। संक्रमण कम नहीं हो रहा है। देश में कोरोनावायरस का नया वैरिएंट भी मिल चुका है। इसको लेकर हम ज्यादा फिक्रमंद हैं। इसीलिए सभी पाबंंदियों का सख्ती से पालन करें। बता दें कि नीदरलैंड्स में कोरोना से अब तक 8,83,135 लोग संक्रमित हो गए हैं और 12,563 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
कोरोना से प्रभावित शीर्ष 10 देश
क्रमांक | देश | संक्रमित | मौत | ठीक हुए |
1 | अमेरिका | 23,368,225 | 389,599 | 13,816,028 |
2 | भारत | 10,495,816 | 151,564 | 10,128,457 |
3 | ब्राजील | 8,195,637 | 204,726 | 7,273,707 |
4 | रूस | 3,448,203 | 62,804 | 2,825,430 |
5 | ब्रिटेन | 3,164,051 | 83,203 | 1,406,967 |
6 | फ्रांस | 2,806,590 | 68,802 | 204,390 |
7 | तुर्की | 2,346,285 | 23,152 | 2,218,464 |
8 | इटली | 2,303,263 | 79,819 | 1,653,404 |
9 | स्पेन | 2,137,220 | 52,683 | — |
10 | जर्मनी | 1,957,492 | 43,203 | 1,570,000 |
फ्रांस में हालत काबू में
फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गेब्रियलस एटल ने कहा कि देश में अब और लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। एटल ने कहा, हमने बहुत संयम के साथ दो लॉकडाउन का पालन किया है। देशवासियों की वजह से ही हम हालात को काबू में करने में सफल रहे हैं। इसलिए अब और लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। लेकिन, हालात न बिगड़ें इसलिए हेल्थ डिपार्टमेंट की गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य होगा। वरना हालात फिर खराब हो सकते हैं। फ्रांस सरकार ने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी शुरू कर दिया है। इस महीने के आखिर तक 20 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का प्लान बनाया गया है।