सुशांत की जन्मतिथि पर कृति सेनन से कियारा तक- बॉलीवुड ने ऐसे किया याद- PHOTOS
Smart News Team, Last updated: 21/01/2021 01:32 PM IST
सुशांत सिंह राजपूत का सोशल मीडिया पर 35वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।अंकिता लोखंडे, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, जैसे तमाम सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर याद किया।
सुशांत सिंह राजपूत का आज 35वां जन्मदिन है। अगर आज वह जिंदा होते तो हमारे साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते। फैंस ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए एक्टर की जन्मतिथि को सुशांत डे के रूप में मनाया। बता दें सुशांत के निधन को करीब 8 महीने बीत चुके हैं। 14 जून को वह अपने मुंबई फ्लैट पर मृत पाए गए थे। आज भी सोशल मीडिया पर आए दिन सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाई जाती है।
सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर तमाम बॉलीवुड सितारों ने एक्टर को याद किया। सभी ने सुशांत संग फोटोज को शेयर किया और एक्टर के साथ बिताए शानदार पलों को याद किया। सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनीवर्सरी पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट किया । जिनमें अंकिता लोखंडे, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, जैसे तमाम सितारें शामिल हैं। वहीं सुशांत की बहन श्वेता भी लगातार सुशांत से जुड़े पोस्ट शेयर कर रही हैं।
डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी सुशांत को याद किया। अभिषेक कपूर वही हैं जिन्होंने सुशांत को काई पो छे से लॉन्च किया। वहीं एकता कपूर ने भी सुशांत को याद करते हुए वीडियो पोस्ट की।ये वीडियो पवित्र रिश्ता से जुड़ी थी। इसके अलावा अंकिता लोखंडे आज सुशांत के जन्मदिन पर एक्टर की कुछ पुरानी यादगार वीडियो को शेयर कर रही हैं। वहीं कियारा आडवाणी और भूमि ने अपनी फिल्म से जुड़ी फोटो शेयर की।