सीएम मनोहर लाल बोले- कांग्रेस के साथी गलतफहमी न पालें, नहीं पूरे होंगे उनके मंसूबे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:39 PM IST
निकाय चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को सीएम ने दी बधाई।
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
सार
- हुड्डा पर पलटवार : जनता का सरकार पर विश्वास, निकाय चुनाव से हुआ तय, भाजपा के 36 कांग्रेस के 19 ही पार्षद जीते
- किसान आंदोलन का चुनाव पर असर स्वीकारा, विषम परिस्थितियों में जीत के लिए जताया कार्यकर्ताओं का आभार
विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता तय करती है कि उसे किस पर विश्वास करना है और किस पर नहीं। निकाय चुनावों ने इसे अच्छी तरह साफ कर दिया है। भाजपा के 36 और कांग्रेस के सिर्फ 19 पार्षद जीते हैं। पंचकूला मेयर और रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव भी भाजपा ने जीता है। उन्होंने स्वीकारा कि चुनाव पर किसान आंदोलन का असर रहा। सीएम ने विषम परिस्थितियों में जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और बधाई दी। पांच जनवरी 2021 से पहले निकाय चुनाव जरूरी थे।
किसान आंदोलन पर जताई उम्मीद, निकलेगा समाधान
सीएम ने उम्मीद जताई कि आंदोलनरत किसानों और केंद्र सरकार के बीच चार जनवरी 2021 को होने वाली अगली बैठक निश्चित रूप से सकारात्मक रहेगी। उन्हें खुशी है कि हाल ही में हुई बैठक सकारात्मक रही और जल्द ही इस मद्दे का समाधान निकलेगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से आंदोलन को खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि किसान इस ठंड के मौसम में अपने घरों को लौट जाएं।
हम किसानों को अपना मानते हैं और उनके हितों के प्रति हमेशा सहानुभूति रखते रहे हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अपने स्वार्थ को पूरा करने और राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए नए कृषि कानूनों के बारे में किसानों को उकसाया है। जल्द ही जब यह मुद्दा हल होगा तो इन नेताओं को भी जवाब मिल जाएगा।
Source link