Breaking News
सबसे आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत, धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, किरमानी-मोरे को भी पछाड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:12 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है। अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले पंत ने ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी के 58.3 ओवर में दो रन लेते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने हजार रन पूरे किए। अब पंत सबसे कम (27) पारियों में हजार रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी (32), फारुख इंजीनियर (36) और फिर ऋधिमान साहा (37) का नंबर आता है।
विदेशी सरजमीं पर ऋषभ का रिकॉर्ड बेहतरीन है। वह 2018 में इंग्लैंड में दो शतक और ऑस्ट्रेलिया में एक शतक लगा चुके हैं। मौजूदा सीरीज में भी वह महज तीन रन से शतक से चूके थे। सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 118 गेंदों में ताबड़तोड़ 97 रन बनाने वाला यह खब्बू बल्लेबाज अगर कुछ देर और क्रीज पर टिक जाता तो ड्रॉ पर छूटा तीसरा टेस्ट भारत की मुट्ठी में होता।
सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर
बल्लेबाज | पारी |
ऋषभ पंत | 27* |
एम एस धोनी | 32 |
फारूख इंजीनियर | 36 |
ऋद्धिमान साहा | 37 |
नयन मोंगिया | 39 |
सैयद किरमानी | 45 |
किरण मोरे | 50 |
Source link