श्रीलंका की नौसेना के पोत की टक्कर से तीन मछुआरे की मौत, भारत ने जताया कड़ा एतराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jan 2021 09:58 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
श्रीलंका की नौसेना के पोत की टक्कर से भारतीय मछुआरों की नौका पलटने व तीन की मौत होने पर भारत ने श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के समक्ष कड़ा एतराज जताया है। बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौका का श्रीलंका पोत ने पीछा किया, इसी दौरान टक्कर हो गई। घटना में श्रीलंका के भी एक नागरिक की मौत हुई है।
Our strong protest in regard to this incident was conveyed by our High Commissioner to the Sri Lankan Foreign Minister today. A strong demarche was also made to the Sri Lankan Acting High Commissioner in New Delhi: Ministry of External Affairs (MEA) https://t.co/Yx3IpL0mGY
— ANI (@ANI) January 21, 2021
यह घटना बुधवार को हुई थी। इसे लेकर भारत ने दिल्ली में श्रीलंका के कार्यकार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध पत्र दिया गया। बता दें कि भारतीय मछुआरों को श्रीलंका अक्सर पकड़ लेता है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। बुधवार को भी मछुआरों की नौका का पीछा करने के दौरान यह घटना होने की खबर है।