शशिकला को बंगलूरू के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, 27 जनवरी को हो सकती है रिहाई

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं स्व. जयललिता की करीबी मित्र शशिकला को गुरुवार को बंगलूरू के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को उन्हें लेडी कर्जन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें 2017 में जेल भेजा गया था। उनकी चार साल की सजा 27 जनवरी 2021 को पूरी होने वाली है। बेंगलूरू जेल प्रशासन ने इस दिन उनकी रिहाई होने की पुष्टि की है।
अन्नाद्रमुक की पूर्व महासचिव शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 साल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने 10 करोड़ का जुर्माना अदा किया। वह जेल से 27 जनवरी को रिहा होंगी।

Sasikala was referred from Bowring & Lady Curzon Hospital with diagnosis of type 2 diabetes mellitus, hypertension, hypothyroidism, UTI & suspected SARI & treated with antibiotics, Insulin, Heparin & other supportive measures & was admitted here today: Victoria Hospital Bengaluru pic.twitter.com/LJojJ3G6J2
— ANI (@ANI) January 21, 2021
बता दें, अन्नाद्रमुक की नेता शशिकला अनुपातहीन संपत्ति के मामले में सजायाफ्ता है। उन्हें उच्च रक्त चाप, मधुमेह व कुछ अन्य संक्रमण हो गए हैं। विक्टोरिया अस्पताल के अनुसार उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। शशिकला, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की काफी करीबी थी। बुधवार को उनकी सेहत अचानक खराब हो गई थी। पहले जेल में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया,लेकिन इसके बाद उनको लेडी कर्जन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अन्नाद्रमुक की पूर्व महासचिव शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 साल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने 10 करोड़ का जुर्माना अदा किया। वह जेल से 27 जनवरी को रिहा होंगी।