Breaking News
विश्व दाल दिवसः कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ भारत

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
विश्व दाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक हुई। इस मौके पर भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दाल उत्पादन के मामले में देश की उपलब्धि को बताया।
उन्होंने कहा कि भारत ने दालों में आत्मनिर्भरता लगभग हासिल कर ली है। पिछले पांच-छह वर्षों में, दालों की उत्पादकता 140 लाख टन से बढ़कर 240 लाख टन हो गई। वर्ष 2019-20 में भारत ने दुनिया की उत्पादकता का 23.62 फीसदी उत्पादन किया। उन्होंने कहा कि भारत दालों का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश भर में 10,000 नए एफपीओ बनाने जा रही है। इन एफपीओ पर पांच साल में 940 मिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे। इनके माध्यम से किसानों को बीज उत्पादन, खरीद और बेहतर तकनीक तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाना संभव होगा।