मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने को बेकरार अर्जुन तेंदुलकर, बहन सारा बोलीं- गर्व है तुमपर

अर्जुन तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर
– फोटो : social media
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
नीलामी में चुने जाने के बाद 21 साल के अर्जुन ने उन पर भरोसा दिखाने के लिए कोचों का शुक्रिया अदा किया। अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, ‘बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का धुर प्रशंसक हूं। मैं कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया।’
उन्होंने कहा, ‘मैं मुंबई इंडियंस पलटन से जुड़ने के लिए रोमांचित हूं और नीली व सुनहरी जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता।’ दरअसल, अर्जुन पिछले दो-तीन सीजन से फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज भी रहे हैं। हाल में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया, जिसके लिए वह राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ खेले थे।
“I would like to thank the coaches, owners and the support staff for showing faith in me.” 🙌💙
Arjun Tendulkar shares his thoughts on joining MI 👇#OneFamily #MumbaiIndians #IPLAuction pic.twitter.com/fEbF6Q1yUF
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 18, 2021
अर्जुन तेंदुलकर की इस उपलब्धि पर उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर की है। सारा ने अपने स्टोरी संदेश में अर्जुन को बधाई देते हुए लिखा, इस उपलब्धि को आपसे कोई भी दूर नहीं ले जा सकता। यह आपकी है। तुमपर गर्व है।