महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख पाटिल की लड़खड़ाई जुबान, कहा- पीएम मोदी ने कलाम को बनाया था राष्ट्रपति

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल
– फोटो : फाइल फोटो
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
पाटिल ने शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, वह केवल उनके खिलाफ है जो स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं।उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सामान्य लोगों को अवसर दिए… उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया।’
भाजपा नेता ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति उनके धर्म के कारण नहीं बल्कि वैज्ञानिक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए बनाया गया था। पाटिल के बयान से लोगों की भौहें इसलिए तन गईं क्योंकि कलाम जुलाई 2002 में राष्ट्रपति बने थे जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे।
इस पर शनिवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति बनाना वाजपेयी का ‘मास्टरस्ट्रोक’ था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने भी इस बयान के लिए पाटिल की आलोचना की।