‘भारत पर्व-2021’ का आगाज: लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला बोले-अपार संभावना वाला क्षेत्र है पर्यटन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jan 2021 11:30 PM IST
भारत पर्व-2021 का शुभारंभ करते लोस अध्यक्ष ओम बिड़ला, समीप है पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल।
– फोटो : amar ujala
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
बिड़ला ने कार्यक्रम के आरम्भ में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के लोकतंत्र की सराहना करते हुए कहा कि सात दशक से भी लंबी यात्रा में हमारा लोकतंत्र परिपक्व, मज़बूत और प्रभावी हुआ है।
कोरोना काल पर्यटन क्षेत्र के लिए चुनौतीभरा रहा
कोरोना महामारी से आई विपदा के बारे में बात करते हुए बिड़ला ने कहा कि टूरिज़्म सेक्टर के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती का समय था। इस चुनौती के बाद भी पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य किया। भारत में पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावना जताते हुए बिड़ला ने कहा कि यही एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां सबसे ज्यादा लोगों को रोज़गार मिलता है। यदि हमें सामाजिक-आर्थिक परिस्थितयों को बदलना है तो हमें टूरिज्म सेक्टर को बढ़ाना होगा।
राज्यों की भूमिका की सराहना करते हुए बिड़ला ने कहा कि हर राज्य ने पर्यटन एवं अध्यात्म से जुड़े हुए स्थलों को विकसित करने की दिशा में काम किया है। हम पर्यटन और संस्कृति के माध्यम से पूरे देश को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। देश का कोई ऐसा राज्य या जिला नहीं है जहां की कोई विशेषता न हो। इन विशेषताओं के कारण ही भारत, देश-विदेश के पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र है।इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद थे।