ब्राजील भेजी वैक्सीन : राष्ट्रपति बोलसोनारो ने हनुमान जी तस्वीर साझा की, लिखा- धन्यवाद भारत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:31 PM IST
वैक्सीन की खेप
– फोटो : Amar ujala digital bureau
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
– Namaskar, Primeiro Ministro @narendramodi
– O Brasil sente-se honrado em ter um grande parceiro para superar um obstáculo global. Obrigado por nos auxiliar com as exportações de vacinas da Índia para o Brasil.
– Dhanyavaad! धनयवाद pic.twitter.com/OalUTnB5p8
— Jair M. Bolsonaro (@jairbolsonaro) January 22, 2021
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने कहा कि नमस्कार नरेंद्र मोदी…. वैश्विक बाधा को दूर करने के प्रयासों में भारत के एक महान भागीदार होने के लिए ब्राजील आज खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहा है। ब्राजील को कोरोना वैक्सीन के रूप में मदद करने के लिए आपका बहुत शुक्रिया।
ब्राजील में कोरोना वायरस अभी भी तेजी से फैल रहा है। ब्राजील में कोरोना पीड़ितों की संख्या 86.97 लाख पार कर गई है साथ ही अब तक 2.14 लाख लोग अपनी जान गवां चुके हैं। भारत द्वारा वैक्सीन ब्राजील के लिए वरदान साबित हो सकती है।
बता दें कि भारत सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मोरक्को, बांग्लादेश और म्यांमार को अनुबंध के तहत कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड की 20 लाख खुराक विमान के जरिए शुक्रवार को मुंबई हवाई अड्डे से ब्राजील रवाना हो गई।