न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:20 PM IST
बंगाल में रैली करते भाजपा समर्थक
– फोटो : ANI
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राजनेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। इसी बीच चुनाव आयोग की एक टीम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर पहुंची है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में अधिकारी असम से यहां पहुंचे हैं। वहीं गुरुवार को भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनपर विवादित नारे लगाने की वजह से कार्रवाई की गई है।
भाजपा की रैली में लगे देश के गद्दारों को गोली मारो के नारे
एक वीडियो में भाजपा समर्थक कथित तौर पर ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को’ का नारा लगाते हुए दिख रहे हैं। गुरुवार को इसपर कार्रवाई करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश शॉ और दो पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हुगली की चंदननगर अदालत में पेश किया जाएगा।
वोट के लिए लोगों को डरा रही है भाजपा: फिरहाद हाकिम
चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद टीएमसी नेता और मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा, ‘भाजपा ने आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में 10 प्रतिशत बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के नाम हैं। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि चूंकी सूची आपने बनाई है इसलिए ये सीधा आपके ऊपर आरोप है। भाजपा पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक भाषणों के जरिए नफरत पैदा कर रही है। हमने चुनाव आयोग से इस पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। हम सभी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। यह ‘गोली मारो’ आदि समाज को बांटने के लिए उकसाने वाले नारे हैं। वे लोगों को वोट देने के लिए डरा रहे हैं।’
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: भाजपा ने ममता बनर्जी के सामने शुभेंदु अधिकारी को पुरानी सीट से उतारने का किया फैसला
मतदाता सूची में रोहिंग्याओं के नाम हैं शामिल: दिलीप घोष
भाजपा सांसद और बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘यह चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि लोग बिना किसी डर के मतदान करें। यह महत्वपूर्ण है कि केंद्रीय बलों को जल्द ही यहां तैनात किया जाए। हमें शक है कि रोहिंग्याओं के नाम सीमा क्षेत्रों में मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।’

Source link
Like this:
Like Loading...