Punjab
फिर लाइव आया लक्खा, महराज रैली के लिए लोगों का किया धन्यवाद, किसान नेताओं से की ये अपील

दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार देर रात फेसबुक पर लाइव हुआ और महराज रैली के लिए लोगों का धन्यवाद किया। लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में हुई किसान महारैली में पहुंचा था और मंच से उसने किसानों को संबोधित किया था। लक्खा पर दिल्ली पुलिस एक लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। महराज रैली में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था, इसके बावजूद सिधाना मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। वीडियो जारी कर सिधाना ने कहा कि मेरे कहने पर महराज में पहुंचे लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद। उसने दावा किया कि महराज में एक लाख से ज्यादा लोग अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचे थे। हर वर्ग से लोग वहां आए थे। रैली में लोग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आए।