आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ब्रज में अचानक बदले मौसम में छाए कोहरे का कहर देखने को मिला। शनिवार की सुबह कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की सीमा के पास चार बसों समेत कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक बस चालक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।
हादसा फिरोजाबाद जिले के कठफोरी क्षेत्र में हुआ। सुबह तकरीबन सात बजे कोहरे के कारण लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलीमीटर 77 पर कई टकरा गए। सभी वाहन आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। वाहनों की टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को वाहनों से निकाला। हादसे में एक बस के चालक भरत सिंह निवासी चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) की मौत हो गई है। कई घायल यात्री सैफई रेफर किए गए हैं। क्रेन मंगाकर सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में चार बसें, एक एंबुलेंस और कई कारें शामिल हैं।
मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछे से आ रहे अन्य वाहनों को रुकवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।
हादसे में छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक नोयडा से आगरा की तरफ जा रहे वाहनों को टोल प्लाजा पर लगे ब्रेकर दिखाई न देने से एक दूसरे से वाहन भिड़े हैं। घायलों के नाम पते की जानकारी की जा रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर भी भिड़े कई वाहन

Source link
Like this:
Like Loading...