नॉर्वे में भूस्खलन से तबाही, जमीन के अंदर समा गए कई घर, 20 लोग लापता

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:44 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
नार्वे पुलिस ने ट्वीट के जरिए कहा, कई घरों को भूस्खलन ने अपनी चपेट में ले लिया है। नार्वे के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सेना आपातकाल के समय में घरों को खाली कराने में जुटी हैं। मीडिया ने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र का आकार करीब 210,000 वर्ग मीटर था और लगभग 500 लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 लोग लापता थे।
पुलिस ने एक बयान में कहा, हमें नहीं पता कि ये लोग भूस्खलन क्षेत्र में फंसे हैं या नहीं। या तो वे छुट्टी पर हैं या फिर वे पुलिस से संपर्क करने में आने में असमर्थ हैं। पुलिस के अनुसार, भूस्खलन के बाद 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस इसे एक प्राकृतिक आपदा बता रही है। चीफ ऑफ ऑपरेशन रोजर पीटरसन ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर है। लोगों ने फोन पर बताया कि उनका पूरा घर ढह रहा है।
नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोल्बर्ग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए कहा, यह सब देखने के बाद दर्द महसूस होता है कि प्रकृति की ताकतों ने गेजरडम को कैसे तबाह कर दिया है। भूस्खलन जैसी प्राकृतिक घटनाएं हर किसी को प्रभावित करती हैं।
Source link