नवलनी के मामले में जो बाइडन प्रशासन रूस पर लगाएगा प्रतिबंध

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
रूस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध से साफ संकेत मिलेगा कि बाइडन प्रशासन इस संबंध में कोई रियायत नहीं बरतेगा जैसा की ट्र्ंप के शासन के दौरान नजर आया था। ट्रंप प्रशासन ने नवलनी को जहर दिए जाने के मामले में रूस के खिलाफ नरमी बरती थी।
भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी और पुतिन के मुखर आलोचक नवलनी (44) को पिछले महीने जर्मनी से मास्को लौटने पर गिरफ्तार किया गया। उन्हें नर्व एजेंट जहर दिया गया था जिसके इलाज के लिए वह पांच महीने जर्मनी में थे। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय पर आरोप लगाया था। हालांकि रूसी अधिकारियों ने उनके इस आरोप का खंडन किया है।
इससे पहले रूस की एक अदालत ने जर्मनी में उपचार के दौरान परीवीक्षा पर चल रहे नवलनी को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो साल आठ महीने जेल की सजा सुनाई यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने इसे गैरकानूनी बताया। नवलनी की गिरफ्तारी और जेल के विरोध में पूरे रूस में प्रदर्शन हुए।