ठंड का कहर: उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन-चार दिन में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
विभाग ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी और ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 14 जनवरी को राजधानी में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
इन इलाकों में सुबह कोहरा भी पड़ेगा। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों के लिए अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि इन इलाकों में 4 डिग्री तक पारा गिर सकता है। रविवार रात को चुरू में 1.9 डिग्री तापमान रहा जबकि गंगानगर में 3.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड
दिल्ली में एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी की वापसी हो गई है। रविवार से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। सोमवार को धूप निकलने के बावजूद दिनभर चलती रही हवाओं के कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहे। अब गुरुवार तक एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और वह पांच डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण ठिठुरन का अहसास ज्यादा होगा। इससे पहले एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली में बीते सप्ताह बारिश का दौर जारी रहा था इस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। सात जनवरी के बाद से तापमान में गिरावट आने लगी है। अब बीते रविवार से पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दी है। इस कारण से ठिठुरन बढ़ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.5 डिग्री रहा।
Source link