गृह मंत्री शाह आज दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जाएंगे, मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज विधायकों मनाएंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:49 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
कर्नाटक सरकार की ओर से जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री शाह शनिवार को शिमोगा जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की एक नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी साथ रहेंगे। बल के 97वें बटालियन के मुख्यालय के लिए कर्नाटक सरकार ने 50.29 एकड़ जमीन आवंटित की है। रैपिड एक्शन फोर्स एक विशेष बल है, जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 बटालियन को परिवर्तित करके बनाया गया था। दंगों और दंगों जैसी उत्पन्न स्थितियों के दौरान समाज के सभी वर्गों के बीच शांति बहाल करना इसका मुख्य काम है।
कर्नाटक में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर घमासान जारी है। मंत्रिमंडल विस्तार के खिलाफ कई विधायक बगावती तेवर अपना चुके हैं। अमित शाह अपने कर्नाटक दौर पर इन विधायकों को भी मनाने का काम करेंगे।
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री थे। मंत्रिमंडल में सात सदस्यों की जगह खाली थी, जिन्हें भरा गया है। नए मंत्रियों में एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगीश्वर, अंगारा एस का नाम शामिल है। कर्नाटक में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर घमासान जारी है। इस मंत्रिमंडल विस्तार से कई भाजपा नेता नाराज हैं। पार्टी के विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, जो भी ब्लैकमेल करता है या पैसा देता है उसे मंत्री बना दिया जाता है, इसके लिए कोटा है।
Source link