न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jan 2021 11:44 PM IST
पुलिस के संरक्षण में कलाकार…
– फोटो : amar ujala
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
दिल्ली में किसानों के उग्र प्रदर्शन के अराजक हो जाने के बाद करीब 300 कलाकार लाल किले के पास फंस गए। समाचार एजेंसी एएनआी के मुताबिक किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते दिन में 12 बजे से कई किसान फंस गए। ये कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए आए थे।
पुलिस को जैसे ही इनके फंसे होने की सूचना मिली तो उसने इन्हें वहां से निकाला। दरिया गंज इलाके के डीसीपी ऑन्टो अलफोंस ने बताया कि हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन कलाकारों को वहां से निकाला और उन्हे किसी सुरक्षित ठिकाने पर ले जाकर खाने-पीने का सामान दिया।
आपको बता दें कि मंगवलार को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली और किसानों का प्रदर्शन हुआ। इसमें कई इलाकों में हालात हिंसक और बेकाबू हो गए। कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। वाहनों में तोड़फोड़ हुई है और कई किसान भी घायल हुए।
आईटीओ पर बवाल के बीच कई किसान लाल किले पर पहुंच गए। करीब दो दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में घुस गए और हंगामा शुरू कर दिया। कई लोगों ने वहां संगठन का झंडा फहरा दिया गया है। यह झंडा वहां फहराया गया, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैँ। मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान भी पहुंच गए।
आपको बता दें कि पिछले दो महीने से नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया था। दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए तीन रूट तय किए थे, लेकिन किसान तय रूट से अलग मार्च निकालने लगे। दोपहर में किसान दिल्ली बॉर्डर से आईटीओ पहुंचे। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी बवाल मचा। पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
हालात के चलते कई लोग फंस गए। जिन कलाकारों को दिल्ली पुलिस ने रेस्क्यू किया वे भी गणचतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए आए थे। लेकिन किसानों की ट्रैक्टर रैली में फंस गए थे।

Source link
Like this:
Like Loading...