सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:52 PM IST
हिसार में निकला ट्रैक्टरों का काफिला।
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
किसानों की ट्रैक्टर परेड से ट्रैक्टर उद्योग को जबरदस्त फायदा हुआ है। परेड में शामिल होने के लिए पिछले दो माह में करीब 6000 किसानों ने नए ट्रैक्टरों की खरीद कर डाली है। ट्रैक्टरों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 17.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नए ट्रैक्टर खरीदने वाले हरियाणा के किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।
तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले दो माह से सड़कों पर हैं। आंदोलन को मजबूत करने के लिए किसान दिसंबर में ही ट्रैक्टरों से दिल्ली कूच की घोषणा कर चुके थे। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की किसान संगठनों की घोषणा के बाद हरियाणा में ट्रैक्टर उद्योग में भारी उछाल आया है। किसानों ने ट्रैक्टर बनाने वाली नामी 14 कंपनियों से नए ट्रैक्टरों की खरीद की है। हरियाणा के प्रमुख डीलर भी ट्रैक्टरों की हो रही बिक्री को लेकर खासे उत्साहित हैं।
दिल्ली जाने को खरीदा नया ट्रैक्टर
ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही एक नामी कंपनी का नया ट्रैक्टर खरीदा है। मेरे पास एक पुराना ट्रैक्टर था, वह बेच दिया है। किसानों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, इसलिए शामिल होना चाहते हैं। – सुखबीर सिंह, किसान, कैथल, हरियाणा।
एक ट्रैक्टर कंपनी के डीजीएम कर्मजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा में साल में औसतन 32 हजार के करीब ट्रैक्टरों की बिक्री होती है। इस बार किसान आंदोलन के चलते और खासकर ट्रैक्टर परेड को लेकर ट्रैक्टर बिक्री में उछाल आया है। एक अनुमान के मुताबिक यह बढ़ोतरी करीब 17.35 प्रतिशत ज्यादा है। एक और ट्रैक्टर एजेंसी के अधिकृत डीलर देवेंद्र सैनी ने बताया कि उसके पास दो एजेंसी हैं, दो माह में सामान्य से ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है।
कहां पर कितने हैं ट्रैक्टर
- जिला : ट्रैक्टरों की संख्या
- अंबाला : 10537
- भिवानी : 30048
- फरीबादाबाद : 3506
- फतेहाबाद : 17882
- गुरुग्राम : 5640
- हिसार : 27035
- झज्जर : 18541
- जींद : 15947
- कैथल : 15294
- करनाल : 19773
- कुरुक्षेत्र : 15118
- महेंद्रगढ़ : 8501
- नूंह : 5852
- पलवल : 14233
- पंचकूला : 2729
- पानीपत : 9985
- रेवाड़ी : 5429
- रोहतक : 11953
- सिरसा : 30869
- सोनीपत : 18612
- यमुनानगर : 13308
(नोट : यह डाटा वर्ष 2018-19 का है सांख्यिकी विभाग हरियाणा से लिया गया है।)जब हरियाणा बना तो केवल थे 4803 ट्रैक्टर
जब हरियाणा पंजाब से अलग होकर नया राज्य बना था तो उस समय प्रदेश में कुल 4803 ट्रैक्टर थे। इसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 1970-71 में 12312, 1980-81 में 52689, 1990-91 में 130246, वर्ष 2000-1 में 209613, 2010-11 में 262236 हो गई। वर्ष 2015-16 में 312476 हो गई और वर्ष 2018-19 में यह आंकड़ा 300792 तक पहुंच गया।

ट्रैक्टर बिक्री में आया उछाल : सिंह

Source link
Like this:
Like Loading...