Breaking News
कासगंज में ‘बिकरू’: विकास दुबे जैसा हुआ माफिया मोती का हश्र, पढ़ें अब तक का पूरा घटनाक्रम

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में नौ फरवरी की शाम बिकरू कांड दोहराया गया था। कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे ने दबिश देने आई पुलिस पर हमला किया था। यहां शराब माफिया मोती और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद 12वें दिन माफिया मोती का भी गैंगस्टर विकास दुबे जैसा हश्र हुआ है। पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ में मोती को मार गिराया। उसके पास से दरोगा से लूटी गई पिस्टल बरामद हुई है। अगली स्लाइड्स में पढ़ें 9 फरवरी से अब तक का पूरा घटनाक्रम…