कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 फरवरी को आएंगे प्रयागराज, मछुआरों के गांव जाएंगी बसवारा

प्रियंका गांधी वाड्रा
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को फिर प्रयागराज पहुंच रही हैं। इस दौरान वह मछुआरों के गांव बसवारा जाएंगे और उनसे संवाद करेंगी। प्रियंका के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
बता दें कि 11 फरवरी मौनी अमावस्या को भी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी और पूजा पाठ किया था। उन्होंने खुद ही नाव भी चलाया और मछुआरों से बातचीत की थी। साथ ही शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया था। बाद में उन्होंने मनकामेश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया था।
एक सप्ताह बाद फिर कांग्रेस महासचिव के आने की सूचना से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के नेताओं ने आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि प्रियंका मछुआरा बाहुल्य गांव बसवारा जाकर वहां पर मछुआरों से बातचीत कर उनकी समस्या सुन सकती हैं।