उद्योगपति कमल मोरारका नहीं रहेः चंद्रशेखर सरकार में रहे थे केंद्रीय मंत्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:42 PM IST
कमल मोरारका, उद्योगपति
– फोटो : Social Media
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
राजस्थान के पूर्व मंत्री व नवलगढ़ से विधायक राजकुमार शर्मा ने शुक्रवार को ट्वीट कर मोरारका के निधन की जानकारी दी। शर्मा ने ट्वीट में लिखा-पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रसिद्ध उद्योगति कमल मोरारका जी के निधन से स्तब्ध हूं। यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।
उद्योगपति कमल मोरारका का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। मोरारका 1990-91 में चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे। वह 1988 से 1994 तक जेडीएस से राज्यसभा सदस्य भी रहे थे। उनकी खेल में गहरी रूचि थी। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रहे थे। उनका जन्म परंपरागत मारवाड़ी परिवार में 18 जून 1946 को हुआ था। वह मोरारका आर्गेनिक के चेयरमैन थे। उन्होंने अपने गृह नगर शेखावाटी में जैविक खेती को बढ़ावा देने में योगदान दिया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नवलगढ़ के मशहूर उद्योगपति, श्री कमल मोरारका जी निधन से स्तब्ध हूं। हम सभी के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।@KamalMorarka pic.twitter.com/hu7JlynMT6
— Dr.Rajkumar Sharma (@DrRKSOfficial) January 15, 2021