‘आई जॉब देयर मैनेजर…एंड’ पाकिस्तानी कैफे के मैनेजर ने बोली ऐसी अंग्रेजी, हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:56 AM IST
पाकिस्तान में दो महिलाओं ने कैफे प्रबंधक की अंग्रेजी का मजाक उड़ाया
– फोटो : सोशल मीडिया
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
पाकिस्तान के लोग अक्सर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में छा जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक कैफे के मैनेजर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलता नजर आ रहा है। बता दें कि यह वीडियो खुद को कैफे की मालकिन बताने वाली दो महिलाओं ने बनाया और अपने मैनेजर की देसी अंग्रेजी के लिए माफी भी मांगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी मजे ले रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के लोग वीडियो बनाने वाली दोनों महिलाओं की आलोचना कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कैनोली फूड चेन का कैफे सोल है। इसी कैफे की मालकिन उज्मा और दिया ने एक मिनट 18 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसमें वह अपने कैफे के मैनेजर आवेश से अंग्रेजी में अपना परिचय देने के लिए कहती हैं। जब मैनेजर सही से अंग्रेजी नहीं बोल पाता है तो वे उसका मजाक उड़ाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद दोनों महिलाओं की काफी आलोचना हो रही है।