पप्पू यादव ने उठाया टीके पर सवाल
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मुझे कोरोना वैक्सीन की जरूरत नहीं है, पहले मोदी जी यह बताएं कि 130 करोड़ जनता में कितने लोगों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को सलाम है लेकिन मोदी वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बनाना चाहते हैं। वैक्सीन पर भाजपा को मार्केटिंग करना ठीक नहीं है। ये बात जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
पप्पू यादव रविवार को फतेहगढ़ स्थित फूस बंगला में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। कोराना वायरस पर सवाल खड़े करते हुए पप्पू ने कहा कि मैं 70 लाख लोगों से मिला, मास्क भी नहीं लगाया फिर भी संक्रमित नहीं हुआ।
हैदराबाद व बिहार में मोदी की रैली में किसी को कोरोना वायरस नहीं हुआ। किसान आंदोलन पर कहा कि केंद्र सरकार के पास तीनों कृषि कानून वापस लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं। दिल्ली में 36 जिलों के लाखों किसान एक डिग्री तापमान में सड़कों पर पड़े हैं।
केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और ऐसा कानून बनाए जिसमें किसानों को अपनी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार हो। भाजपा ने अडानी, अंबानी के लिए कृषि कानून बनाए हैं। कानून बनाते समय किसानों से क्यों नहीं पूछा गया।
पप्पू ने जीएसटी, कोरोना महामारी, नोटबंदी, काला धन वापसी और बेरोजगारी पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा मोदी जी दो घंटे में तीन बार झूठ बोलते हैं। कोरोना काल में मजदूरों के एक्ट समाप्त कर पूंजीपति को अधिकार दे दिए गए।
उन्होंने कहाकि मजदूर, किसान, खुदरा बाजार देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। पप्पू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को भी जातिवाद का आरोप लगाकर घेरा। कहा कि लव जेहाद सबसे ज्यादा मंत्री-संतरी के घर में होता है। किसी के मन पर और दिल पर हमला मत करो योगी जी।
इसके पहले उन्होंने शिक्षाविद बाबू सिंह यादव की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के चेयरमैन पूर्व सांसद के बहनोई डॉ.जितेंद्र सिंह यादव, डॉ.अनार सिंह यादव, डा.शैलेंद्र सिंह यादव, डॉ.नागेंद्र सिंह यादव भी साथ रहे।

Source link Like this:
Like Loading...